यह उपन्यास एक ऐसे इंसान की कहानी है जो एक नंबर कम मिलने से डॉक्टर बनने से चूक गया. अंग्रेजी न आने के चलते एल.एल.बी. करने के बाद भी एडवोकेट न बन सका, जिसने बैंकिंग, सी.ए., पी.एस. सी., आई.पी.एस., आई.ए.एस. के एग्जाम अलग-अलग विषयों में दिए, लेकिन हर जगह फेल हुआ। अनेक विषयो की पढाई करने के कारण सभी विषयो का मास्टर हो गया तथा अपने दोस्तों के बीच WD यानी विदाउट डिग्रीके नाम से फेमस हो गया।